पालमपुर में स्वाभिमान पार्टी ने मनाया सातवां स्थापना दिवस
स्वाभिमान पार्टी की ओर से आज समाज कल्याण सभा भवन राजपुर में पार्टी का सातवां स्थापना दिवस मनाया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्बलदेव राज सूद प्रदेश मंत्री डॉक्टर स्वरूप सिंह राणा बिशेष अतिथि रहे। प्रदेश मंत्री डॉक्टर स्वरूप सिंह राणा विशेष अतिथि रहे।
पालमपुर, जेएनएन। स्वाभिमान पार्टी की ओर से आज समाज कल्याण सभा भवन राजपुर में पार्टी का सातवां स्थापना दिवस मनाया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्बलदेव राज सूद, प्रदेश मंत्री डॉक्टर स्वरूप सिंह राणा विशेष अतिथि रहे।
स्वाभिमान पार्टी के पालमपुर मंडल के महामंत्री मंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रमेश भाऊ ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश व समाज का वास्तविक हित करने वाली स्वाभिमान पार्टी से जुड़े हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि 24 नवंबर 2014 को गोविंदाचार्य की प्रेरणा से स्वाभिमान पार्टी का गठन किया गया था। आज पार्टी ने देश के 17 राज्यों में कार्य का विस्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी देश में वर्तमान व्यवस्था में पूर्ण परिवर्तन करते हुए सत्ता का विकेंद्रीकरण करेगी ।
उन्होंने कहा कि आज देश का नागरिक अपने हक और हित की रक्षा के लिए परेशान है जो उनका मौलिक अधिकार है, उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी प्रत्येक नागरिक को इज्जत की जिंदगी और ईमान की रोटी के लिए के संघर्षरत है। पार्टी ने सिखपंथ के नवम गुरु तेगबहादुर को उनके शहीदी दिवस पर उनको हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मंत्री डॉक्टर स्वरूप सिंह राणा,जिला उपाध्यक्ष डॉ एसडी सांख्यन, पालमपुर जिला के अध्यक्ष जगजीत चंद कटोच ने अपने विचार रखे। प्रदेश मंत्री डा स्वरूप सिंह राणा ने श्री पंकज सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी पद की घोषणा की। कार्यक्रम में पालमपुर जिला महिला अध्यक्ष सपना सिंह, पालमपुर मंडलअध्यक्ष श्रीबालमुकुंद ,पालमपुर मंडल महिला अध्यक्ष पल्लवी ,रमेश चौधरी आदि ने भाग लिया है।