Move to Jagran APP

डबल इंजन सरकार पूरी गति से आगे बढ़ा रही है विकास : सुरेश कश्यप

चुनावी वर्ष शुरू होते ही सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस को डोज देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस को नेतृत्व विहीन बताते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि इनकी पार्टी में फिलहाल कई मुख्यमंत्री की दावेदारी में है।

By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 04:42 PM (IST)
डबल इंजन सरकार पूरी गति से आगे बढ़ा रही है विकास : सुरेश कश्यप
सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस को डोज देना शुरू कर दिया है।

 नाहन, जागरण संवाददाता। चुनावी वर्ष शुरू होते ही सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस को डोज देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस को नेतृत्व विहीन बताते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि इनकी पार्टी में फिलहाल कई मुख्यमंत्री की दावेदारी में है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस एक बड़े भ्रम में जी रही है। जबकि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार डबल इंजन के साथ दोहरी गति से विकास की इबारत लिख रही है। कश्यप ने कहा कि पूर्ण राजत्व दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की आम जनता सहित किसानों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

loksabha election banner

कश्यप ने कहा कि जयराम सरकार ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी तमाम योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया है । गरीब वर्गों के लिए आए सीमा को 35 से 50 हजार बढ़ाकर तथा 60 यूनिट तक बिजली मुफ्त देकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। यही नहीं 60 यूनिट से ऊपर 125 यूनिट तक बिजली का चार्ज एक रुपये कर अन्य वर्गों को भी फायदा पहुंचाया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि जहां पहले प्रदेश के कर्मचारियों को 28% डीए मिलता था। मगर अब केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के कर्मियों को 31 प्रतिशत डीए दिए जाने की घोषणा भी जयराम सरकार ने की है। यही नहीं पे स्केल रिवाइज पर अब जो तीसरा विकल्प दिया है। उसके बाद कोई भी कर्मचारी वर्ग नए पे कमीशन लाभ से वंचित नहीं रहेगा। साथ ही कर्मियों से रिकवरी ना हो इसको लेकर भी कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्ण राजत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस बैंड पर बड़ा फैसला लेकर पुलिस कर्मचारियों को बड़ी राहत पहुंचाई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि 2015 से पहले पुलिस कांस्टेबल को प्रदेश में नहीं आप पे बैंड मिलता था। मगर कांग्रेस सरकार ने इसे 2 साल से बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ी वेतन विसंगति को दूर करते हुए पुलिस कर्मियों को भी बड़ी राहत पहुंचाई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने बीते 4 वर्षों में बड़े बेहतर कार्य किए हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास के साथ-साथ कोविड- जैसी बड़ी आपदा में भी पहली और दूसरी डोज पूरी कर प्रदेश की जनता को सुरक्षा दिलाई है।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के द्वारा बीते 4 वर्षों में किए गए कार्यों को शीर्ष नेतृत्व ने भी सराहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान जनमंच के माध्यम से घर द्वार पर ही किया है। प्रदेश सरकार के द्वारा ना केवल हिम केयर बल्कि सहारा योजना और स्वावलंबन योजना लागू कर पूरे देश में एक आदर्श भी स्थापित किया है। कंप्यूटर शिक्षकों तथा आउटसोर्स कर्मियों की बाबत पूछे गए सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि निश्चित जयराम सरकार इस पर गंभीर चिंतन कर रही है। जल्द ही कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। प्रेस वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष अनीता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर व जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.