Move to Jagran APP

सुरेश भारद्वाज बोले, विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका

Himachal BJP Woman Cell हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की राज्‍य कार्यसमिति की बैठक दूसरे दिन महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव में शुरू हुई। बैठक के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर व मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 01:34 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 01:34 PM (IST)
सुरेश भारद्वाज बोले, विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका
हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की राज्‍य कार्यसमिति की बैठक के दौरान मंत्री सुरेश भारद्वाज व विस अध्‍यक्ष विपिन परमार।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Woman Cell, हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की राज्‍य कार्यसमिति की बैठक दूसरे दिन महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव में शुरू हुई। बैठक के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन रूपा शर्मा, वंदना योग, वीना ठाकुर एवं मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा भाजपा में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है और महिलाओं का संगठन का कार्य करने में अग्रिम भूमिका रही है।

loksabha election banner

शिमला शहर में महापौर भी महिला ही है और वो भी ओपन में, आज शिमला नगर निगम में 34 में से 20 पार्षद महिलाएं हैं। उन्होंने कहा पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की देन रही है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सरकार ने इस घोषणा को किया था।

भारत में हमेशा महिलाओं को बराबरी पर रखा गया है। उन्होंने कहा समाज मे महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर काम कर रही है। सेना में, प्रशासन में, मल्टीनेशनल कंपनी, राजनीतिक क्षेत्र में महिलाएं बड़े पदों पर रह कर अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

राजनीतिक क्षेत्र और चुने हुए प्रतिनिधियों के रूप में महिलाएं विकास कार्यों को गति देने में एवं समाज सेवा के कार्यों में अच्छा काम कर रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल ने कहा महिला मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कोई भी चुनाव हो उसमें बूथ प्रबंधन की अहम भूमिका रहती है। हमें खुशी है कि महिला मोर्चा ने बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से काम किया है और संगठन को बलशाली बनाया है। आने वाले समय मे सभी चुनावों में महिला मोर्चा की बड़ी भूमिका रहने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.