Move to Jagran APP

धर्मशाला में डंपिंग साइट के विरोध में फ‍िर उठी आवाज, सुधेड़ के बाशिंदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dharamshala Dumping Site नगर निगम धर्मशाला की सुधेड़ स्थित डंपिंग साइट के विरोध में फिर से आवाज उठनी शुरू हो गई है। बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ ने डंपिंग साइट को शिफ्ट करने की मांग प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से उठाई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 11:46 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 11:46 AM (IST)
धर्मशाला में डंपिंग साइट के विरोध में फ‍िर उठी आवाज, सुधेड़ के बाशिंदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
नगर निगम धर्मशाला की सुधेड़ स्थित डंपिंग साइट के विरोध में फिर से आवाज उठनी शुरू हो गई है।

धर्मशाला, जेएनएन। नगर निगम धर्मशाला की सुधेड़ स्थित डंपिंग साइट के विरोध में फिर से आवाज उठनी शुरू हो गई है। बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ ने डंपिंग साइट को शिफ्ट करने की मांग प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से उठाई है। हालांकि इससे पहले भी महिला मंडल प्रधान सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में आंदोलन चला चुका है और यहां तक कि गांधी चौक कोतवाली में चक्का जाम भी कर चुका है। इसके बाद प्रशासन ने महिला मंडल के साथ बैठक कर उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। जिस कारण एक बार फिर से महिला मंडल ने सरकार व प्रशासन से मांग उठाई है कि डंपिंग साइट को शिफ्ट किया जाए, अन्यथा पुन: आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेवार होगा।

loksabha election banner

बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ की प्रधान सुनीता ठाकुर के मुताबिक डंपिंग साइट के कारण सुधेड़वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बारे में कई बार नगर निगम, जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ-साथ प्रदेश सरकार को अवगत करवाया और आंदोलन भी किया गया। लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं, जबकि समस्या का समाधान आज दिन तक नहीं हुआ है। यही कारण है कि पुन: एक बार फिर से जिला प्रशासन से मांग उठाई जाएगी। यदि समस्या का समाधान करते हुए डंपिंग साइट को यहां से शिफ्ट नहीं किया गया, तो महिला मंडल सुधेड़वासियों के साथ फिर से आंदोलन की राह पर चलेगा। जिसके लिए सरकार व प्रशासन स्वयं जिम्मेवार होंगे।

उधर, नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र जग्गी के मुताबिक लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुधेड़ स्थित डंपिंग साइट से कचरा कम करने के लिए निगम ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं और प्लास्टिक एकत्र कर जहां अंबुजा सीमेंट फैक्टरी को भेजा जा रहा है। वहीं शहर को पांच जोन में विभाजित कर वहीं पर कचरे को अलग-अलग कर निपटारे का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के गीले कचरे से खाद तैयार की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.