Move to Jagran APP

डरोह के उपनिरीक्षक सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए गण्‍ातंत्र दिवस पर मिलेगा सम्‍मान

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में कार्यरत उप निरीक्षक सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस 2021 के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। उप निरीक्षक सतपाल पिछले 6 वर्षों से इस संस्थान में अपनी सेवाएं निष्पादित कर रहे हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:08 PM (IST)
डरोह के उपनिरीक्षक सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए गण्‍ातंत्र दिवस पर मिलेगा सम्‍मान
उप निरीक्षक सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

पालमपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में कार्यरत उप निरीक्षक सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस 2021 के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

loksabha election banner

इस संबंध में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉक्‍टर अतुल फुलझेले ने बताया कि  यह हम सभी के लिए अति हर्ष व गौरव की बात है कि संस्थान के अधिकारी को प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से बाकि जवानों का भी मनोबल ऊंचा होगा तथा अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने की प्रेरणा मिलेगी। उप निरीक्षक सतपाल पिछले 6 वर्षों से इस संस्थान में अपनी सेवाएं निष्पादित कर रहे हैं।

इन्होंने विभाग में रहते हुए एल.एल.बी की पढ़ाई की है तथा विधि प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन दक्षिणी सूडान में भी सेवाएं दे चुके हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश द्वारा भी बधाई संदेश भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.