व्यक्तित्व विकास की दी जानकारी
केएलबी डीएवी कन्या महाविद्यालय पालमपुर में बुधवार को कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 06:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : केएलबी डीएवी कन्या महाविद्यालय पालमपुर में बुधवार को कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीएड की प्रशिक्षु छात्रा करण कटोच ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के आधारभूत तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं को साक्षात्कार के दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण से व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया ज्ञान के साथ आत्मविश्वास किसी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ. एनडी शर्मा, शिक्षा विभाग की अध्यक्ष शिवानी नागपाल व अन्य मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें