Move to Jagran APP

Kinnaur Landslide: निगुलसरी में फिर गिरे एचआरटीसी बस पर पत्थर, किन्नौर के दो यात्रियों को आई चोटें

किन्नौर के निगुलसरी में शुक्रवार को दोपहर के समय मंडी से रिकांगपिओ की ओर जा रही एचआरटीसी बस पर पहाड़ से पत्थर गिरे। इससे दो यात्री जख्मी हो गए। इनमें एक युवक अनुभव और एक महिला अनिता शामिल हैं।

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 06:17 PM (IST)
Kinnaur Landslide: निगुलसरी में फिर गिरे एचआरटीसी बस पर पत्थर, किन्नौर के दो यात्रियों को आई चोटें
निगुलसरी में एचआरटीसी बस पर गिरे पत्‍थर। जागरण

रिकांगपिओ, संवाद सहयोगी।

loksabha election banner

किन्नौर के निगुलसरी में बुधवार को हादसे में मारे गए लोगों के शव निकालने का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसी बीच शुक्रवार को दोपहर के समय मंडी से रिकांगपिओ की ओर जा रही एचआरटीसी बस पर पहाड़ से पत्थर गिरे। इससे दो यात्री जख्मी हो गए। इनमें एक युवक अनुभव और एक महिला अनिता शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस उसी स्थल से आगे निकल रही थी। इस दौरान पहाड़ से पत्थर गिरे और तेजी से बस की ओर आने लगे। बस पर काफी पत्थर गिरे, हालांकि चोटें सिर्फ दो लोगों को आई हैं। इन दोनों को भावानगर अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। दोनों घायल किन्नौर जिला के रहने वाले हैं।

निकुलसरी में राहत कार्य में जुटे पुलिस और जवानों ने जख्मी यात्रियों को बस से निकालकर एकदम से अस्पताल पहुंचा दिया था। प्रशासन के मुताबिक, दोनों को घटना में हल्की चोटें आई हैं। ऐसी ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने रात के समय इस सड़क से वाहनों की आवाजाही को बंद किया है। हालांकि दिन के समय सड़क के साफ होने के बाद यहां से वाहनों को एक-एक करके निकाला जा रहा है। इसी दौरान बस को भी निकाला जा रहा था। बस पर पहाड़ से पत्थर गिरे पत्थरों की गति ज्यादा होने के कारण दोनों ही यात्रियों को चोटें आई। मौके पर तैनात प्रशासन के अधिकारियों की ओर से दोनों ही घायलों को फौरी राहत राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपये राशि दी है। अभी दोनों का ही इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.