Move to Jagran APP

17 से 19 दिसंबर तक राजगढ़ में होगी राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता

हिमाचल प्रदेश की 62वीं सीनियर राज्यस्तरीय तीन दिविसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 दिसंबर को जिला सिरमौर के राजगढ़ में किया जाएगा। वालीबाल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की 30 टीमें भाग लेंगी।

By Virender KumarEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 06:13 PM (IST)
17 से 19 दिसंबर तक राजगढ़ में होगी राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता
17 से 19 दिसंबर तक राजगढ़ में राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता होगी । जागरण आर्काइव

राजगढ़, संवाद सूत्र। हिमाचल प्रदेश की 62वीं सीनियर राज्यस्तरीय तीन दिविसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 दिसंबर को जिला सिरमौर के राजगढ़ में किया जाएगा। वालीबाल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की 30 टीमें भाग लेंगी। यह जानकारी प्रदेश वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष पृथ्वी राज ठाकुर ने दी ।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश वालीबाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर व महासचिव जागीर रंधावा ने इस वर्ष की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता राजगढ़ में कराने का निर्णय लिया है। हिमाचल में सभी जिलो की वालीबाल प्रतियोगिताएं पूर्ण हो चुकी हैं। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसकी विजेता टीम को राष्ट्रिय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजने से पहले दोनों महिला व पुरुष टीमों को दस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 दिसंबर से जिला सिरमौर के राजगढ़ में आयोजित होने वाली तीन दिविसीय प्रतियोगिता के लिए 30 सीनियर महिला व पुरुष टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। टीमें 16 दिसंबर को राजगढ़ पहुंचेंगी और खिलाड़ियों के सभी प्रकार के प्रबंध वालीबाल संघ द्वारा किए जाएंगे।

पृथ्वी राज ठाकुर ने कहा कि यह राजगढ़ और जिला के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेशस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ़ में किया जा रहा है। उन्होंने राजगढ़ में प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए हिमाचल वालीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर व जागीर रंधावा का आभार प्रकट किया और कहा कि उनके पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में अथक प्रयासों से हिमाचल वालीबाल खेल आज गांव-गांव तक पहुंचा है। ग्रामीण स्तर के खिलाडि़यों को जिला, प्रदेश और राष्‍ट्ीय स्तर पहुंचाया है। आज प्रदेश के खिलाड़ी वालीबाल में ही अपनी प्रतिभा का लोहा नही मनवा रहे बल्कि कई भारतीय सेना में भी सेवाएं दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.