प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : तरसेम
संवाद सहयोगी जसूर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरसेम मिन्हास ने आरोप लगाया कि प्रदेश
संवाद सहयोगी, जसूर : जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरसेम मिन्हास ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार का आधे से भी ज्यादा कार्यकाल बीत जाने के बाद भी जिलेभर में विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं। जसूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन के नेतृत्व में शीघ्र ही जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष उजागर करने का अभियान छेड़ेगी। इस मौके पर बलदेव पप्पी, डॉ. चंद्रेश्वर गुप्ता, निक्काराम, मनोहर कौंडल, महासचिव कृष्ण हीर, शाम सिंह, संदेश डढवाल, सचिव रमन चौहान, कार्यकारिणी सदस्य मास्टर नरेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी में उन्हें नियुक्त करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन का आभार जताया।