Move to Jagran APP

सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्‍कार में भाग लेने के लिए इस प्रतिनिधिमंडल को किया नामित, जानें

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है जो शनिवार को रामपुर बुशहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से अंतिम संस्कार में भाग लेगा व पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि देगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 04:21 PM (IST)
सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्‍कार में भाग लेने के लिए इस प्रतिनिधिमंडल को किया नामित, जानें
पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देनेे के लिए सोनिया गांधी ने चार सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल को नामित किया। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अपना एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है जो शनिवार को रामपुर बुशहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके अंतिम संस्कार में भाग लेगा व कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेगा।

loksabha election banner

इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य आनंद शर्मा व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला जो पिछले दो दिनों से शिमला में ही हैं, को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शनिवार को रामपुर बुशहर में वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी विधायक, पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारी वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में विशेष तौर पर भाग लेंगे। उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक महान व्यक्तित्व, जन नायक खोया है जिनके अंतिम संस्कार के मान सम्मान में पार्टी की ओर से कोई कमी नही रहनी चाहिए।

अर्की व्‍यापार मंडल ने दो घंटे बंद रखीं दुकानें

प्रदेश व्यापार मंडल के आह़वान पर अर्की व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक के प्रति शोक प्रकट करते हुए शुक्रवार को दुकानों को दो घंटे के लिए बंद रखा गया। पूर्व सीएम व प्रदेश के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह वीरवार को अपने सभी चाहने वालों को अलविदा कह गए थे। उनके द्वारा प्रदेश में हर कोनो में किए गए विकास के कारण ही वह लोगों के दिलों के राज करते थे। उनके देहांत की खबर सुनते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहरछा गई थी। इस दौरान अर्की व्यापार मंडल से बहुत से व्यापारी उनके निजी आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे व शुक्रवार को भी व्यापारी वर्ग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शिमला पहुंचा। व्यापार मंडल अर्की के प्रधान अनुज गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल अर्की द्वारा वीरवार सांय आपातकालीन बैठक रखी गई, जिसमें वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसी के चलते व्यापार मंडल अर्की की ओर से प्रदेश व्यापार मंडल के आह़वान पर अर्की बाजार को दो घंटे बंद रखने का निर्णय लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.