Move to Jagran APP

Solan Nagar Nigam: कांग्रेस के पार्षदों ने ली शपथ, दोनों हॉट सीटों के लिए कोरम रहा अधूरा

Solan Nagar Nigam नगर निगम सोलन में मंगलवार को नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नौ पार्षदों ने शपथ ली। भाजपा के सात व एक निर्दलीय पार्षद ने इससे दूरी बनाए रखी। हालांकि शपथ के लिए 11 बजे का समय रखा गया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 01:59 PM (IST)
Solan Nagar Nigam: कांग्रेस के पार्षदों ने ली शपथ, दोनों हॉट सीटों के लिए कोरम रहा अधूरा
नगर निगम सोलन में मंगलवार को नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नौ पार्षदों ने शपथ ली।

सोलन, संवाद सहयोगी। Solan Nagar Nigam, नगर निगम सोलन में मंगलवार को नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नौ पार्षदों ने शपथ ली। भाजपा के सात व एक निर्दलीय पार्षद ने इससे दूरी बनाए रखी। हालांकि शपथ के लिए 11 बजे का समय रखा गया था। लेकिन तय समय पर पार्षद नहीं पहुंचे और प्रशासन के अधिकारी एक घंटे इंतजार के बाद वापस चले गए। करीब सवा 12 बजे कांग्रेस के सभी पार्षद सोलन में चुनाव प्रभारी राजिंद्र राणा, सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, केवल सिंह पठानिया, जिलाध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर आदि के साथ शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे। लेकिन उस समय तक अतिरिक्त उपयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा वापस चले गए थे।

loksabha election banner

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद एडीसी वापस आए और फिर से शपथ प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस के सभी पार्षदों को बारी-बारी बारी से शपथ दिलाई गई।

अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा महापौर व उप महापौर पदों के चुनाव के लिए आज 17 में से 13 पार्षदों के कोरम आवश्यक था, नौ पार्षदों के ही पहुंचने पर कोरम अधूरा रहा। अब 16 अप्रैल को इन पदों का चुनाव होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.