Himachal Weather Update: बर्फबारी से फिर ठिठुरा हिमाचल, आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद अभी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है और फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद अभी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है और फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। रविवार सुबह से ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई। दिनभर बादल छाए रहने से निचले क्षेत्र में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने 12 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई थी और अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, 13 जनवरी को सोलन को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 13 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहुल स्पीति जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा है। तीन जिलों ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
सोलन जिला में 13 जनवरी को बारिश की संभावना है। बर्फबारी व बारिश का दौर 17 जनवरी तक जारी रह सकता है। इस दौरान 16 व 17 जनवरी को अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। प्रदेश में शनिवार को धूप निकलने के बावजूद 663 सड़कें और 2646 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं।
आज यहां गिर सकते हैं ग्लेशियर
- बंजार
- ब्यास कुंड (मनाली)
- मनाली-लेह मार्ग
- कोठी, रोहतांग
- रोहतांग टनल का नॉर्थ पोर्टल (ग्लेशियर गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।)
कम नहीं हुई दिक्कतें
बर्फबारी के बाद प्रदेश में लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। जो सड़कें खोल दी गई हैं, उनमें कोहरा जमने के कारण वाहन नहीं चल सके। राजधानी शिमला में शनिवार को सड़कों पर कोहरा जमने के कारण गाडिय़ों की आवाजाही सुबह करीब दस बजे तक बंद रही। प्रदेश में आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव ङ्क्षबदु से नीचे होने से कड़ाके की ठंड है। कई क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरा जमने के साथ पाइपों में पानी जम गया है। हालांकि धूप निकलने से कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तामपान में कुछ सुधार हुआ है लेकिन पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंड बहुत ज्यादा है।
तानूजुब्बड़ झील जमी
राजधानी शिमला में नारकंडा से करीब नौ किलोमीटर दूर जरोल में स्थित तानूजुब्बड़ झील जम गई है। शिमला जिला में 275 सड़कें बाधित हैं।
कहां कितनी सड़कें बंद
राष्ट्रीय राजमार्ग,04
राज्य राजमार्ग,01
शिमला जिला,275
लाहुल स्पीति,167
मंडी जिला,66
कुल्लू,66
किन्नौर,40
चंबा,24
सिरमौर,20
कुल,663
कहां कितने ट्रांसफार्मर बंद
शिमला,1751
सिरमौर,428
किन्नौर,214
कुल्लू,89
लाहुल स्पीति,82
चंबा,36
मंडी,46
कुल,2646
कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-14.3,-3.4
कल्पा,-5.5,0.5
मनाली,-2.8,7.8
सोलन,-0.4,16.0
भुंतर,-0.5,12.5
कांगड़ा,2.2,15.5
शिमला,3.0,15.7
डलहौजी,3.6,9.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)