मैक्लोडगंज और नड्डी में हिमपात की उम्मीद बढ़ी, त्रियुंड में गिरी है भारी बर्फ, देखिए वीडियो
Snowfall Video जिला कांगड़ा में पांच दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। खराब मौसम के बीच धौलाधार की रेंज में हो रही बर्फवारी शनिवार को त्रियुंड से निचले क्षेत्र में उतर आई है। ऐसे में रविवार तक बर्फबारी नड्डी व मैक्लोडगंज तक पहुंचने की उम्मीद है।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Snowfall In Triund, जिला कांगड़ा में पांच दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। खराब मौसम के बीच धौलाधार की रेंज में हो रही बर्फवारी शनिवार को त्रियुंड से निचले क्षेत्र में उतर आई है। ऐसे में रविवार तक बर्फबारी नड्डी व मैक्लोडगंज तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी 24 घंटे तक बर्फबारी होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है। बर्फबारी की स्थिति का आकलन करने के लिए धर्मशाला क्षेत्र में ट्रैकिंग कार्य से संबंध रखने वाले लोगों की टीम शुक्रवार को त्रियुंड पहुंची थी। उसके वहां जाने का उद्देश्य यह था कि अब आने वाले एक दो दिनों में मौसम साफ होता है तो यकीनन पर्यटक बर्फ का दीदार करने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में पर्यटकों एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले ट्रेकरों को सही रास्ते एव तरीके से बर्फ तक पहुंचाया जाए।
ट्रैकर आतिश कपूर ने बताया कि त्रियुंड क्षेत्र में अभी तक काफी बर्फ पड़ी है। उम्मीद है अभी दो दिन तक और बर्फबारी होगी। बर्फबारी होने के बाद उनके व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
त्रियुंड में हुई ताजा बर्फबारी में पहुंचे धर्मशाला के ट्रैकर्स। यह वीडियो शुक्रवार का है।#Snowfall #dharamshala #himachal_paradesh @JagranNews @hp_tourism pic.twitter.com/76vgdcQXD6— Rajesh Sharma (@sharmanews778) January 8, 2022
धौलाधार रेंज की बात की जाए तो इस वक्त त्रियुंड, माणा, करथाणी, ठठारना, चक्का व चटकर धार सहित आदि हिमानी चामुंडा व दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में बर्फ ने दस्तक दे दी है। जिस कारण शीतलहर तेज हो गई है।
किसान इस बारिश को सुखद मान रहे हैं। साथ ही इन दिनों की बर्फ को मजबूत माना जाता है, जिससे गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत नहीं रहती। पुरुषोत्तम लाल, मदन लाल, जगदीश चंद व ईश्वर दास ने बताया इन दिनों में जो बर्फ गिरती है वह मजबूत होती है और गर्मी के मौसम में भी पानी की किल्लत नहीं होती। उन्होंने बताया खेतीबाड़ी के लिए भी यह बारिश काफी अच्छी है। गेहूं की फसल के लिए बारिश काफी अच्छी रही है।