धौलाधार में हलका हिमपात,आकाश में बादल, कांगड़ा में 24 घंटे में मौसम ठंडा रहने का है अनुमान
मौसम ने करवट बदली है और आज लगातार तीसरा दिन है जब आकाश में बादल छाए हैं। अभी तक तेज बारिश तो नहीं हुई है लेकिन हल्की बूंदा बांदी के साथ छींटे पड़े हैं। जबकि पर्वतों की ऊंची चोटियों में हलका हिमपात हुआ है।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मौसम ने करवट बदली है और आज लगातार तीसरा दिन है जब आकाश में बादल छाए हैं। अभी तक तेज बारिश तो नहीं हुई है, लेकिन हल्की बूंदा बांदी के साथ छींटे पड़े हैं। जबकि पर्वतों की ऊंची चोटियों में हलका हिमपात हुआ है। जिससे धौलाधार में हलकी हिमपात हुई है और हिमपात से धौलाधार चमकने लगा है। आगामी 24 घंटे तक मौसम यूं ही बना रहेगा। दिन भर की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे, हलकी बारिश होने की संभावना है और बीच बीच में सूर्य देव के भी दर्शन होंगे आम तौर पर दिन भर मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। सूर्य देवता की भी लुका छुपी लगी रहेगी।
पहली दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही बना रहा और आज दो दिसंबर को भी मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया है। शीतलहर के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन महसूस की जा रही है। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियल व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ गई है। अगले 24 घंटे में मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। चंगर क्षेत्र के किसान बारिश के इंतजार में है। लेकिन ऊंची चोटियों पर हुई हिमपात से लगता है कि बारिश न भी हो या हलकी हो, जिससे किसानों का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। जबकि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए परेशानी भरे दिन हैं। शीतलहर तेज है। जो सिंचाई सुविधा न होे के कारण अपने खेतों को सींच नहीं पाए हैं। किसान बादलों को देख रहे हैं कि बारिश हो तो वह भी अपने खेत बीजें। वहीं जिन घरों में विवाह शादियों व पार्टी आदि है वह अभी बारिश न होने व मौसम साफ रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।