सरकाघाट में सहेली के घर गई 16 साल की नाबालिग लड़की लापता, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप
Minor girl Kidnap सरकाघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 बर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है। व्यक्ति की बेटी अपनी सहेली के घर गई थी और दूसरे दिन लौट कर आने की बात कही थी लेकिन वह घर नहीं लौटी।
सरकाघाट, जेएनएन। उपमंडल सरकाघाट के भदरोता क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 बर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है। व्यक्ति की बेटी अपनी सहेली के घर गई थी और दूसरे दिन लौट कर आने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। घर न पहुंचने पर परिवार के सदस्यां ने उसकी सहेली को फोन पर अपनी लड़की के बारे पूछा। लेकिन उसने बताया कि वह उसके घर आई ही नहीं थी।
लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी काे सन्नी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल गांव भटोह डाकघर मसेरण ने अगवा कर लिया है। लडक़ी के पिता ने पुलिस से बेटी की तलाश करने की गुहार लगाते हुए आरोपित को दंडित करने का अनुरोध किया है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया मामला दर्ज कर दिया गया है और पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।