पुराना कांगड़ा में आज से शुरू होगी दुर्गा की पूजा
संवाद सहयोगी कांगड़ा पुराना कांगड़ा स्थित साई मंदिर में छह दिवसीय दुर्गा पूजा का आयोजन
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : पुराना कांगड़ा स्थित साई मंदिर में छह दिवसीय दुर्गा पूजा का आयोजन वीरवार से शुरू होगा।
दुर्गा पूजा के आयोजक बाबा शिवनंदा ने बताया कि कोरोना संकट के बीच दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षो से वह माता दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं और इस बार भी इसका आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संकट के चलते पहले दुर्गा पूजा के आयोजन पर संकट था, लेकिन संकट छंटने के बाद अब धूमधाम से इसका आयोजन होगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार भी उन्होंने स्वयं दुर्गा माता की प्रतिमा को तैयार किया है, जिसे बनाने में लगभग डेढ़ माह का समय लगा है। 22 अक्टूबर को माता दुर्गा का आह्वान कर पूजा शुरू होगी। 23 से 25 अक्टूबर तक माता की आरती व अन्य गतिविधियां, जबकि 26 अक्टूबर को सायं देवी विसर्जन किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते पूजा का कार्यक्रम इस बार सीमित किया गया है।