नूरपुर कालेज में शिखा व अंकित बने बेस्ट एथलीट
संवाद सहयोगी नूरपुर राजकीय महाविद्यालय देहरी में बुधवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रि
संवाद सहयोगी, नूरपुर : राजकीय महाविद्यालय देहरी में बुधवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन मंत्री राकेश पठानिया की पत्नी वंदना पठानिया ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय इंदौरा के प्राचार्य डा. राज कुमार जम्वाल ने ध्वाजारोहण करके किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100, 200, 800 व 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलीन थ्रो, शाट पुट का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन सत्र के दौरान मुख्यातिथि वंदना पठानिया ने विभिन्न प्रतिस्पधाओं के दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर होने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। खेल स्पर्धा के दौरान बेहतरीन व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में लड़कियों के वर्ग में बेस्ट एथलीट शिखा रही व लडकों के वर्ग में बेस्ट एथलीट अंकित रहा, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शाट पुट प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान रोहित सिंह, द्वितीय स्थान रिशद पठानिया व तृतीय स्थान पर मनित शर्मा रहे और लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान सोनाली, द्वितीय स्थान माही सिंह व तृतीय स्थान रितिका ने हासिल किया।
डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान रोहित सिंह, द्वितीय स्थान मनीत शर्मा व तृतीय स्थान प्रिस तथा लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान सोनाली, द्वितीय स्थान रितिका व तृतीय स्थान कशिश ने प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान अंकित, द्वितीय स्थान सौरव व तृतीय स्थान प्रशांत ने प्राप्त किया तथा लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय स्थान अल्का व तृतीय स्थान प्रिया देवी ने हासिल किया।
हाई जंप में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान रितिक, द्वितीय स्थान रमन व तृतीय स्थान कशिश कुमार प्राप्त किया तथा लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान कशिश, द्वितीय स्थान तमन्ना व तृतीय स्थान माही सिंह ने प्राप्त किया। लांग जंप में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान दमन, द्वितीय स्थान जतिन व तृतीय स्थान आर्यन, जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान शिखा, द्वितीय स्थान सोनिया व तृतीय स्थान तमन्ना ने हासिल किया।
इसी प्रकार 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान अंकित, द्वितीय स्थान अखिल व तृतीय स्थान अभय सिंह हासिल किया तथा लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान सोनिया, द्वितीय स्थान शिखा व तृतीय स्थान तमन्ना ने हासिल किया। 200 मीटर में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान अंकुश, द्वितीय स्थान अभय शर्मा व तृतीय स्थान शुभम, जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान शिखा, द्वितीय स्थान कशिश व तृतीय स्थान तमन्ना ने प्राप्त किया।
400 मीटर में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान अभय शर्मा, द्वितीय स्थान अंशु चौधरी व तृतीय स्थान विशाल सिंह जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान तान्या शर्मा, द्वितीय स्थान तमन्ना देवी व तृतीय स्थान रिचा शर्मा ने हासिल किया।
800 मीटर में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान हरविदर सिंह, द्वितीय स्थान अक्षय कुमार व तृतीय स्थान साहिल शर्मा, जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान पायल देवी, द्वितीय स्थान माधवी व तृतीय स्थान निधि शर्मा ने अर्जित किया। 1500 मीटर में लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान अक्षय कुमार, द्वितीय स्थान कशिश कुमार व तृतीय स्थान हरविदर सिंह, जबकि लड़कियों में प्रथम स्थान शिखा, द्वितीय स्थान माही सिंह व तृतीय स्थान सिया राणा ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में तमन्ना राणा प्रथम
संवाद सूत्र, हरिपुर : चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केएस अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता का आरंभ महाविद्यालय के ध्वाजारोहण से किया गया। मार्च पास्ट में महाविद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रभारी शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण 100, 200, 400, 600, 800 मीटर तथा फील्ड इवेट में जेवलिन थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, रिले रेस इत्यादि रहे। 100 मीटर दौड़ में तमन्ना राणा, रिश्ता, शिया ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में शिया, जान्ह्वी, तमन्ना राणा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में शिया, प्रीति व सुनीता ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर में अंजली, रिशिता व काजोल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।