स्वयं सहायता समूह की राखियां बनी आकर्षण
संवाद सूत्र जसवां परागपुर विकास खंड परागपुर के अंतर्गत पंचायत बगली के स्वयं सहायता समूह न
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 09:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, जसवां परागपुर : विकास खंड परागपुर के अंतर्गत पंचायत बगली के स्वयं सहायता समूह ने अलग-अलग डिजाइन से बनाई राखियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह ने शुक्रवार को इन राखियों की खरीद कर इनको बाजार में बेचने के लिए उतारा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने हाथों से निर्मित राखियों को बाजार में विक्रय के लिए भेजने की शुरुआत कर दी है। राखियों का मूल्य 10 से 20 रुपये तक है। खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि सेल्फ स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। इसके लिए महिलाएं बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर मुख्य सेविका चंपा कुमारी व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें