Move to Jagran APP

चुनाव में महिलाओं की रहेगी अहम भूमिका : शांता

BJP Mahila Morcha Meeting. नूरपुर के समीप भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई नेता शामिल हुए।

By Edited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 08:52 AM (IST)
चुनाव में महिलाओं की रहेगी अहम भूमिका : शांता
चुनाव में महिलाओं की रहेगी अहम भूमिका : शांता

नूरपुर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को नूरपुर के समीप मेपल फार्म बौढ़ में शुरू हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल,  महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू गोस्वामी व विधायक राकेश पठानिया समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

prime article banner

पहले सत्र में मंत्री जेपी नड्डा व सांसद शांता कुमार ने भाग लिया तो दूसरे सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया । तीसरे सत्र में प्रदेश भाजपा आइटी विभाग के संयोजक चेतन बरागटा ने महिलाओं को नरेंद्र मोदी एप,  वाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया साइट के प्रयोग की जानकारी दी। सांसद शांता कुमार ने जेपी नड्डा की स्वास्थ्य योजनाओं के लिए पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी।

महिलाएं अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। महिलाओं को आगे लाने में भाजपा कार्य कर रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। देश के 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा है। पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि महिलाओं का पार्टी में विशेष स्थान है।पार्टी को मजबूत बनाने में महिलाएं विशेष भूमिका निभा रही हैं।

आइटी विभाग के संयोजक चेतन बरागटा ने महिलाओं से सोशल मीडिया साइट्स से जुड़ने की अपील की।  इससे पहले प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू गोस्वामी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद शांता कुमार व  प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.