शांता कुमार बोले, मुख्यमंत्री लॉकडाउन और सख्ती तब तक रखें जब तक महामारी नियंत्रित नहीं होती
Shanta Kumar हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रशासन के सभी सहयोगियों को संकट की इस घड़ी में सफल संचालन के लिए बधाई दी है। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं को भी बधाई दी है।
पालमपुर, संवाद सहयोगी। Shanta Kumar, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रशासन के सभी सहयोगियों को संकट की इस घड़ी में सफल संचालन के लिए बधाई दी है। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं को भी बधाई दी है। देश और प्रदेश के लगभग सभी विपक्षी नेता भी सहयोग देने लगे हैं। आज तो राहुल गांधी ने भी सहयोग की अपील की है। सबको बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा संकट गहरा है, लंबा हो सकता है, लेकिन एक बात याद रखिए कोई भी दुख मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं है वही हारा जो लड़ा नही।
शांता कुमार ने कहा कि सकंट की इस स्थिति में सबसे आवश्यक है मनोबल बनाए रखना। कुछ लोगों में तनाव बढ़ रहा है, आत्महत्या के मामले भी बढ़ रहे हैं। मनोबल बनाए रखने के लिए मन को अपने वश में रखिये। मन ही भटकता है। मन के मालिक बन कर जीवन जीएं गुलाम बन कर नहीं। याद रखिये़ मन के हारे हार है मन के जीते जीत।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 11वीं कक्षा में आज से ऑनलाइन ले सकेंगे एडमिशन, रोल ऑन बेसिस पर ही होंगे दाखिले, पढ़ें खबर
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर
उन्होंने कहा हमेशा शुभ सोचिये, सोच सकारात्मक रखिये नकारात्मक नहीं। अच्छी पुस्तकें पढ़िये। एक धेय वाक्या बनाएं नकार को इंकार बिल्कुल इंकार, साकार स्वीकार, बिल्कुल स्वीकार। शांता कुमार ने जयराम ठाकुर से एक आग्रह किया है कि यह लॉकडाउन और सख्ती तब तक जारी रखें जब तक बीमारी नियंत्रण में नहीं आती।
यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ