युकां जिला अध्यक्ष पंकज चड़ी वार्ड से लड़ेंगे जिला परिषद चुनाव, शाहपुर में कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
Zila Parishad Chunav प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस ने चड़ी व मंझग्रा वार्ड से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें चड़ी वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी पंकज कुमार को उतारा है जबकि मंझग्रा वार्ड से नीना ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है।
धर्मशाला, जेएनएन। विधानसभा चुनावों के दौरान किशन कपूर व सुधीर शर्मा के समीकरण बदलने वाले एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज उर्फ पंकू विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत चड़ी जिला परिषद वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आने वाले जिला परिषद क्षेत्रों में से दो क्षेत्रों के अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस ने चड़ी व मंझग्रा वार्ड से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें चड़ी वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी पंकज कुमार को उतारा है, जबकि मंझग्रा वार्ड से नीना ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। नीना ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर महिला की अध्यक्ष भी हैं। वहीं पंकज कुमार ने अभी हाल में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एकजुट होकर चुनाव में शाहपुर हल्के में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताएंगे। जिससे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी शाहपुर हल्के को विकास की राह पर ले जा सके।