सेवा भारती संस्था ने चंद्रोपा के होली मेला ग्राउंड में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Blankets Distribution by Seva Bharti तीन दशक से जनसेवा में जुटी सेवा भारती संस्था ने चंद्रोपा पंचायत के होली मेला ग्राउंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। राज्यपाल के साग्निध्य में रेडक्रास सोसायटी की ओर से उपलब्ध करीब 800 कंबल वितरित किए गए।
पालमपुर, संवाद सहयोगी। Blankets Distribution by Seva Bharti, तीन दशक से जनसेवा में जुटी सेवा भारती संस्था ने चंद्रोपा पंचायत के होली मेला ग्राउंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। राज्यपाल के साग्निध्य में रेडक्रास सोसायटी की ओर से उपलब्ध करीब 800 कंबल वितरण समारोह में संपर्क से परामर्श संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सेवा भारती ने देशभर में समाजसेवा कार्यों के तहत हिमाचल में भी लगभग तीन दशक से निरंतर कार्य शुरू किया है। इसमें सिलाई केंद्र, संस्कार केंद्र, छात्रावास, अस्पतालों में बिस्तर व अन्य सुविधाएं, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सहायता, रोगी वाहन, शव वाहन, समाज के निर्धन वर्ग में गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता, कुल्लू के घुड़दौड़ स्थान पर अस्पताल संचालन आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान आज पंचायत चंद्रोपा पट्टी (पालमपुर) के होली मेला ग्राउंड के स्थान पर, संस्था 'संपर्क से परामर्श' के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिला संघचालक पालमपुर जगतार सिंह गुलेरिया, प्रदीप कुमार, सुनील ठाकुर, तिलक पठानिया, उत्तम चंद, पंचम राणा, रीता राणा, सुमन राणा, कुलदीप कुमार, बीरबल सिंह व पंचायत चंद्रोपा के उपप्रधान और वार्ड मेंबर तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
पालमपुर में कोविड केयर सैलून किट बांटी
इससे पहले वूल फेडरेशन कार्यालय पालमपुर में सैलून संचालकों के लिए कोविड केयर सैलून किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं वूल फेडरेशन चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कहा कि सैलून वितरण उनके जीवन में सदैव याद रहेगा। देव सूर्य हिमालय आर्गेनिक एफपीओ की ओर से आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सैलून के क्षेत्र में काम करने वाले साथियों की समाज के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। इनके बिना शादी समारोह भी पूरे नहीं होते हैं। सैलून किट में एक ट्रीमर, डेनवर पाउडर, सावर बोतल, आफ्टर शेव, शाप, शेविंग ब्रश, डिटाल क्रीम, डस्टिंग ब्रश, माल पाउडर, सी सीट, आलुम, रेजर, सीजर, कंगी, निखार क्रीम, विल्सन ब्लेड, पैकेट मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि जरूरी सामान वितरित किया गया है।