तस्वीरों में देखिए पद्मश्री चरणजीत सिंह के ऐतिहासिक पल
Charanjit Singh Historical Moments वीरवार (27 जनवरी 2022) को देश के महान हाकी के खिलाड़ी रहे चरणजीत सिंह भले ही हमें छोड़कर चले गए लेकिन इसके साथ ही वह छोड़ गए हैं अपनी सुनहरी व ऐतिहासिक यादें जिन्हें देखकर हम गौरवान्वित होते हैं।
ऊना, सतीश चंदन। Charanjit Singh Historical Moments, वीरवार (27 जनवरी, 2022) को देश के महान हाकी के खिलाड़ी रहे चरणजीत सिंह भले ही हमें छोड़कर चले गए, लेकिन इसके साथ ही वह छोड़ गए हैं अपनी सुनहरी व ऐतिहासिक यादें जिन्हें देखकर हम गौरवान्वित होते हैं। वर्ष 1964 में जब वे ग्रीष्मकालीन टोक्यो ओलिंपिक में हाकी में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे थे तो देशवासियों ने उन्हें पलकों पर बिठा लिया था। ऐसे ही पल देखिए कैमरे की नजर से:
1964 में हाकी के विजेता बनकर लौटी टीम का इस तरह लोगों ने स्वागत किया।
देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की ओर से दिया गया पद्मश्री सम्मान।
तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के साथ चरणजीत सिंह।
लाल बहादुर शास्त्री के साथ चरणजीत सिंह ।
चरणजीत सिंह का बचपन का फोटो।
राजीव गांधी के साथ तिरंगा फहराते चरणजीत सिंह।
1964 की टोक्यो ओलिंपिक में मार्चपास्ट करता भारतीय दल।
(सभी फोटो स्वजन की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं।)