सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों को जन जन तक पहुचाएं कार्यकर्ता - सरवीण चौधरी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर भाजपा मंडल की वर्चुअल बैठक में कहा कि कार्यकर्ता जयराम सरकार की उपलब्धियों व किए गए विभिन्न विकास कार्यों को जन जन तक पहुचाएं। आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचना ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
शाहपुर, संवाद सूत्र। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर भाजपा मंडल की वर्चुअल बैठक में कहा कि कार्यकर्ता जयराम सरकार की उपलब्धियों व किए गए विभिन्न विकास कार्यों को जन जन तक पहुचाएं ताकि क्षेत्र के सभी लोगों को यह पता चले कि वर्तमान सरकार ने इन तीन वर्षों में सेवा व समर्पण भावना से कार्य करते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास किया है।
आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचना ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश सरकार ने इन तीन वर्षों के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार की इन योजनाओं को भी आमजनमानस को बताएं ताकि पात्र लोग उनका लाभ उठा सकें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने को भी कहा। सरवीण चौधरी ने कहा कि इन स्थानीय निकायों के चुनावों में ज्यादा से ज्यादा हमारी पार्टी की विचारधारा के लोग चुन कर आएं और प्रदेश सरकार के विभिन्न विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं । सरवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने व इसके संक्रमण से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया।
इस वर्चुअल बैठक में शाहपुर विधानसभा के हर क्षेत्र से भाजपा पदाधिकारी ऑन लाइन जुड़े और सामाजिक न्याय मंत्री से अपने अपने क्षेत्र की जुड़ी बातों को सांझा किया। आज की इस बैठक में जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी महासचिव अमरीश परमार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी ने भी वर्चुअल तौर पर अपने विचार सांझा किए।