जयसिंहपुर अस्पताल में 28 के लिए सैंपल
सिंहपुर सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में 2
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर : सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में 28 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 20 लोग महाराष्ट्र व आठ गुजरात से आए हैं। जयसिंहपुर प्रशासन ने महाराष्ट्र व गुजरात से आए 46 लोगों की लिस्ट जारी की थी और सभी होम क्वारंटाइन थे। इस सभी को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में कोविड-19 के टेस्ट के लिए सैंपल देने को कहा था और इनमें से केवल 28 ही सैंपल देने पहुंचे थे। एमओ डॉ. रोहित डोगरा ने बताया कि इनमें से कुछ लोग नहीं पहुंच पाए हैं और उनके सैंपल भी शीघ्र लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए आइएचबीटी पालमपुर भेजे गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें