पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर वीरवार को डाडासीबा कांग्रेस कार्यायल भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष जसवां परागपुर अनुराधा सिपेहिया जगमेल सिंह प्रधान बबीता मेहरा संदीप चौधरी कुशल सिपेहिया अश्विनी शर्मा रंजीत परमार सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संवाद सूत्र, डाडासीबा : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वीरवार को डाडासीबा कांग्रेस कार्यायल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस महिला कार्यकर्ता जसवां परागपुर अनुराधा सिपेहिया, जगमेल सिंह, प्रधान बबीता मेहरा, संदीप चौधरी, कुशल सिपेहिया, अश्विनी शर्मा, रंजीत परमार ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अनुराधा सिपेहिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिलाया था।