जसूर में गुरु और दक्षिणा का महत्व बताया
संवाद सूत्र, जसूर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला नूरपुर इकाई ने रविवार को जसूर स्थित दुर्गा
संवाद सूत्र, जसूर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला नूरपुर इकाई ने रविवार को जसूर स्थित दुर्गा मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संघ के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नूरपुर जिला के बौद्धिक प्रमुख कमल शर्मा ने संघ के इतिहास की जानकारी देते हुए गुरु व दक्षिणा का महत्व बताया। 1925 में नागपुर से केशव बली राम हेडगेवार की ओर से कुछ विद्यार्थियों को लेकर शुरू किया गया संघ आज विश्व का सबसे बड़ा गैर सरकारी संघ है। बिना किसी सरकारी सहायता से चलने वाले संघ की शाखाएं भारत के अलावा विदेशों में भी चलती हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, जिला महामंत्री रणबीर सिंह निक्का, पंकज हैप्पी, अरुण सेठ, ओम डढवाल, प्रदीप सिंगला, अंटू, राजीव, विवेक, दीपक शर्मा उपस्थित थे।