नए साल की शुरुआत में ही सड़क हादसों ने डराया, मानवीय गलती सहित मशीनरी में फाल्ट भी बना कारण
Road Accident In Himachal मानवीय गलती कहें या फिर मशीनरी में फाल्ट लेकिन हर साल सैकड़ों चिराग बुझ रहे हैं तो हजारों दुर्घटना का शिकार होकर अंग भंग करवा रहे हैं। नववर्ष के शुरू में ही हादसों ने डराना शुरू कर दिया है।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Road Accident In Himachal, मानवीय गलती कहें या फिर मशीनरी में फाल्ट, लेकिन हर साल सैकड़ों चिराग बुझ रहे हैं तो हजारों दुर्घटना का शिकार होकर अंग भंग करवा रहे हैं। नववर्ष के शुरू में ही हादसों ने डराना शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में शुरुआती दिनों में ही हादसों में कई लोगों की जान ली है तो कई लोगों को घायल किया है। ऐसे में कुछेक सड़क हादसों में मानवीय गलतियां हुई हैं तो कुछेक में मशीनरी में भी फाल्ट रहा है। कई स्थानों पर तेज रफ्तारी भी दुर्घटना का कारण बना है। हर साल दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इस पर नियंत्रण व अंकुश नहीं लग सका है। चाहे ब्लैक स्पाट के नाम पर या साइन बोर्ड लगाने सहित अन्य एहतियाती कदम प्रशासन व सरकार की ओर से उठाए जा रहे हैं पर दुर्घटनाएं कम होने के बजाए लगातार बढ़ रही हैं। बिलासपुर में दो बसे दुर्घटनाग्रस्त होने सहित, डमटाल में कार पलटने से मां और बेटे की मौत हुई है। एक लड़की की मौत हुई है।
हर साल बढ़ रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ
प्रदेश में हर वर्ष दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। 2015-16 में 3168 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 1271 की मौत हुई और 5764 घायल हुए। इसी तरह से वर्ष 2016-17 में 3114 दुर्घटनाएं हुई 1203 की मौत हुई और 5452 घायल हुए। वर्ष 2017-18 में 3110 कुल दुर्घटनाएं हुई, 1208 मौते हुई और 5551 लोग घायल हुए। वर्षद 2018-19 2873 कुल दुर्घटनाएं हुई 1146 की मौत हुई अऔर 4904 घायल हुए। 2019-20 में 1791 दुर्घटनाएं, 671 की मौत हुई और 2520 घायल हुए।
यह बोले पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक डाक्टर खुशहाल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इसके लिए ब्लैक स्पाट को हटाया गया है। वहीं वाहन चालकों को खुद भी लापरवाही न बरतते हुए सावधानी से वाहन चलाने को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। विभागीय व प्रशासनिक स्तर पर जो जरूरी है वह किया जा रहा है। नाबालिगों को स्वजन वाहन चलाने को न दें।