जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के नतीजे आने शुरू
हिमाचल प्रदेश में 12 जिला परिषदों व 81 पंचायत समितियों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। प्रदेश में 79 ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैैं। पहले पंचायत समितियों की गणना होगी। कई जिलों से पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम आने शुरू हो गए हैैं।
धर्मशाला, जेएनएन : हिमाचल प्रदेश में 12 जिला परिषदों व 81 पंचायत समितियों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए प्रदेश में 79 ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैैं। पहले पंचायत समितियों की गणना होगी, उसके बाद जिला परिषद की। कई जिलों से पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम आने शुरू हो गए हैैं। इस बार चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं हो रहे लेकिन अधिकतर सीटों पर भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए हैैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में भाजपा का दबदबा रहा। यहां भाजपा समर्थित 10 प्रत्याशियों ने बीडीसी चुनाव में जीत हासिल की है। दो सीटों पर माकपा समर्थित जीते हैैं। तीन वार्डों में गणना चल रही है और भाजपा बढ़त बनाए हुए है। जिला चंबा के विकास खंड सलूणी में शुक्रवार को आए पंचायत समिति चुनाव नतीजों में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन धर्म ङ्क्षसह पठानिया की हार हुई है। धर्म ङ्क्षसह पठानिया को पछाड़ते हुए विनोद कुमार ने जीत का परचम लहराया, जिससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। विनोद के जीत दर्ज करते ही भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला सचिव मदन ठाकुर तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार के साथ जीत का जश्न मनाया। विनोद कुमार भाजयुमो मंडल डलहौजी के प्रवक्ता भी हैं।
जिला परिषद व पंचायत समितियों पर कब्जा जमाने के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस रणनीति बना रहे हैैंं। नतीजे क्या रहेंगे, उसी के अनुरूप आगे की दिशा तय की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के रुझानों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की है।
प्रदेश में 12 जिला परिषदों के 249 सदस्यों में से लाहुल स्पीति में 10 सीटों पर मतदान नहीं हुआ है। पांगी ब्लॉक समिति में भी पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान नहीं हुआ है। बीडीसी के 1792 पदों में से लाहुल स्पीति और पांगी को छोड़ बाकी के लिए 6779 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सदस्यों की संख्या
जिला,पंचायत समिति,जिला परिषद
बिलासपुर,97,14
चंबा,136,18
हमीरपुर,125,18
कांगड़ा,359,54
किन्नौर,45,10
कुल्लू,103,14
लाहुल स्पीति,125,10
मंडी,249,36
शिमला,201,24
सिरमौर,120,17
सोलन,118,17
ऊना,114,17
कुल,1792,249
जिला परिषद के अध्यक्ष के लिए आरक्षण
जिला,आरक्षित
हमीरपुर,अनुसूचित जाति महिला
ऊना,अनुसूचित जाति महिला
लाहुल स्पीति,अनुसूचित जनजाति
सिरमौर,ओबीसी महिला
बिलासपुर,महिला
शिमला,महिला
चंबा,अनुसूचित जाति
किन्नौर,अनुसूचित जनजाति
कांगड़ा,अनारक्षित
मंडी,अनारक्षित
सोलन,अनारक्षित
कुल्लू,अनारक्षित