पुलिस को देखकर भागने लगा व्यक्ित, तलाशी ली तो मिली 415 ग्राम चरस
पुलिस ने भवारना में एक व्यक्ित से 415 ग्राम चरस बरामद की है।
By Munish DixitEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:55 AM (IST)
जेएनएन, भवारना। पुलिस थाना भवारना के तहत पुढ़वा में पुलिस ने एक व्यक्ित से 415 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित तिलक राज को गिरफ़तार कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी भवारना सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम पुढ़वा में गश्त कर रही थी, तो तिलक रात पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उससे चरस बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें