रंजीत धीमान बने शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष
शिवसेना पंजाब व हिमाचल के कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजीत धीमान को अब हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : शिवसेना पंजाब व हिमाचल के कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजीत धीमान को अब हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पूरे प्रदेश का कार्यभार अब रंजीत धीमान संभालेंगे। रविवार को एक सम्मान समारोह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा गुम्मर में आयोजित किया गया और रंजीत धीमान को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
रंजीत धीमान को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली के दिशानिर्देश से हिमाचल का अध्यक्ष बनाया गया है। रंजीत ने बताया कि वह पूरी मेहनत और लगन से गरीब, जरूरतमंद व मध्यम वर्ग की आवाज उठाएंगे और उनकी मदद करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश चेयरमैन सुनीता नाग, जिला कांगड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, एके धीमान, जिला ऊना महिला मोर्चा प्रभारी सीमा गोस्वामी, जिला कांगड़ा महासचिव विवेक चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, युवा विग अध्यक्ष आशीष, ब्लॉक देहरा उपाध्यक्ष राहुल, कोषाध्यक्ष ब्लॉक देहरा सुषमा, सचिव ब्लॉक देहरा गीता कुमारी, ब्लॉक देहरा महामंत्री सरिता कुमारी, सिमरो देवी, सरिता देवी, विजय कुमार, काजल, साइना व आरुषि आदि उपस्थित रहे।