Move to Jagran APP

संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष बने रमेश

भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर का जिलाध्यक्ष का चुनाव विश्रामगृह जवाली में चुनाव प्रभारी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जवाली के विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया इंदौरा

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:24 AM (IST)
संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष बने रमेश
संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष बने रमेश

संवाद सूत्र, जवाली : भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर का जिलाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को प्रभारी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जवाली के विधायक अर्जुन सिंह, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, राजीव भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष ने शिरकत की। सर्वसम्मति से रमेश राणा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि जिला नूरपुर से जिलाध्यक्ष के लिए मात्र रमेश राणा का ही नाम आया था। समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश राणा को हार पहनाए व भाजपा पार्टी जिदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगराज मेहरा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सदस्य पंडित विपन शर्मा, जिला ओबीसी अध्यक्ष धीरज अत्री, जिला महामंत्री रणवीर निक्का, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक केवल कुटलैहड़िया, जिला सचिव चैन ठाकुर, जिला महिला मोर्चा महामंत्री कमलेश शर्मा, पंकज डोगरा, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक मेहरा, उपाध्यक्ष राजिंद्र कौंडल, सचिव दिनेश निखिल, अंकुर भड़वाल, नरेम सिंह, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, सुलक्षण शर्मा, ओबीसी मोर्चा जवाली अध्यक्ष तरसेम चौधरी व अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.