जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनावों में भाजपा को प्रचंड सफलता मिलने पर अनुराग ठाकुर को दी बधाई
रमेश धवाला ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं विजय मेहता जेपी चौधरी रामस्वरूप शास्त्री आदि ने जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनावों में भाजपा को प्रचंड सफलता मिलने और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर अनुराग ठाकुर और जम्मू कश्मीर भाजपा को बधाई दी है।
ज्वालामुखी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं विजय मेहता जेपी चौधरी, रामस्वरूप शास्त्री, जोगिंद्र कौशल, केहर सिंह, देशराज अत्री, कुलदीप शर्मा आदि ने जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनावों में भाजपा को प्रचंड सफलता मिलने और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जम्मू कश्मीर भाजपा को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में कमल खिलने से विरोधियों की हवा सरक गई है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का राजनैतिक कद और ऊंचा हुआ है। जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनावों के प्रचंड बहुमत मिलना केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की मेहनत का ही नतीजा है। उसकी कुशलता को देखते हुए ही पार्टी हाई कमान ने उन्हें इस निकाय चुनाव की जिम्मेवारी सौंपी थी।
बड़ी बात ये है कि अनुराग केवल पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं, बल्कि उससे भी बढ़कर जम्मू-कश्मीर में भाजपा का प्रचंड बहुमत भी दिलाया है। जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटाने के बाद हुए इन चुनावों में भाजपा को मिले अपार जनसमर्थन से यह पता चलता है कि वहां की अवाम देश के लोकतंत्र के साथ जुड़ने से बेहद खुश है और भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में खुश हैं।