Move to Jagran APP

बजट सत्र में राज्यपाल के अधूरे अभिभाषण से बढा विवाद: राम सिंह

विधायक राम सिंह ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के राज्यपाल का अधूरा अभिभाषण से विवाद बढा हैं। विपक्ष को विश्वास में ना लेना टकराव का कारण बना हैं। पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह ने कहा कि देवभूमि में हिंदी भाषा अहम हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 01:20 PM (IST)
बजट सत्र  में राज्यपाल के अधूरे अभिभाषण से बढा विवाद: राम सिंह
राम सिंह ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के राज्यपाल का अधूरा अभिभाषण से विवाद बढा है।

राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर। कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के राज्यपाल का अधूरा अभिभाषण से विवाद बढा हैं। विपक्ष को विश्वास में ना लेना टकराव का कारण बना हैं  बुधवार को मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह ने कहा कि देवभूमि में हिंदी भाषा अहम  हैं। लेकिन  प्रदेश के राज्यपाल को अभिभाषण में  हिंदी  भाषा का अधिक महत्व ना देना भी समझ से परे है।

loksabha election banner

इससे पहले मंहगाई पर सरकार को घेरते हुये कहा कि। रसोई गैस की सबसीडी पर सरकार ने कब्जा जमाया हुआ है। पेट्रोल ओर डीजल के दाम आसमान छू रहे  हैं। इससे आम जनता की  आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई हैं। राशन के दामों में निरंतर इजाफा सरकार की नाकामी है। जोगेंद्रनगर में भाजपा नेता सरकार की  जन विरोधी नीतियां का झूठा प्रचार कर भोली भाली जनता को गुमराह कर रही हैं। जिसका कांग्रेस विरोध करती हैं।

पत्रकार सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता अजय ठाकुर ने कहा है प्रदेश सरकार को विपक्ष का विरोध सहन करने हिम्मत नहीं है ओर कांग्रेस नेताओं को डरा धमका कर झूठे मामले दर्ज कर रही जो कि असहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.