Move to Jagran APP

राजिंद्र निर्विरोध बीडीसी अध्यक्ष बने

भाजपा के राजिंद्र सिंह पठानिया इंदौरा ब्लॉक समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।

By Edited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 11:10 AM (IST)
राजिंद्र निर्विरोध बीडीसी अध्यक्ष बने
राजिंद्र निर्विरोध बीडीसी अध्यक्ष बने

जेएनएन, इंदौरा। भाजपा समर्थित राजिंद्र सिंह पठानिया इंदौरा ब्लॉक समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित दर्शन सिंह का कब्जा हुआ है। तहसीलदार ज्ञान चंद की अध्यक्षता में चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राजिंद्र सिंह पठानिया के खिलाफ कोई भी मैदान में नहीं उतरा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दर्शन सिंह और भाजपा से सुनीता देवी मैदान में उतरे।

loksabha election banner

27 सीटों वाली बीडीसी में सभी सदस्यों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दर्शन को 19 मत मिले, जबकि भाजपा समर्थित सुनीता देवी को आठ मत मिले। इस प्रकार कांग्रेस समर्थित दर्शन सिंह 11 मतों से विजयी रहे। भाजपा की आपसी गुटबंदी के चलते राजिंद्र सिंह पठानिया ने समर्थकों समेत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इसके बाद जिला पंचायत अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए दोनों पदों पर मौजूद सदस्यों की शक्तियों को छीन नए सिरे से चुनाव की तारीख निर्धारित की थी। इससे पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सतपाल कटोच व उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह भी भाजपा से संबंधित थे। लेकिन इन दोनों के खिलाफ भाजपा के ही एक गुट ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था और दोनों को अपने पदों से हटना पड़ा था।

अब चुनाव के बाद भाजपा को बीडीसी के अध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा जबकि कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आपसी गुटबाजी जग जाहिर है, जिसे लेकर अपनों के ही खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और नतीजा यह रहा कि भाजपा के हिस्से केवल अध्यक्ष पद ही आ पाया और कांग्रेस ने भी अपनी जमीन यहां उपाध्यक्ष पद को पाकर पक्की की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.