Move to Jagran APP

राजेंद्र राणा का दावा पंजाब निकाय चुनाव का हिमाचल में भी पड़ेगा प्रभाव

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है और इसका असर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर भी पड़ेगा।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 05:37 PM (IST)
राजेंद्र राणा का दावा पंजाब निकाय चुनाव का हिमाचल में भी पड़ेगा प्रभाव
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा। जागरण आर्काइव

नूरपुर, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है और इसका असर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर भी पड़ेगा। रैहन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी नीतियों से लोग तंग है। इसी का यह नतीजा है कि पंजाब के लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है, जिससे लोग इस सरकारों से हताश व निराश है। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल के दाम बढ़ते थे तो भाजपा के लोग इसे लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते थे। अब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें है और इन सरकारों ने पेट्रोल व डीजल पर भारी कर लगा दिया है। इससे पेट्रोल व डीजल के दाम बहुत बढ़े हैं, जिससे हर वस्तु खासकर खाद्य वस्तुएं महंगी हो गई है। लोग मंहगाई की मार से तंग है।

loksabha election banner

नहीं चल रही सारी बसें

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की माली हालत खराब है और सरकार परिवहन निगम की सभी बसें तक नहीं चल पा रही है। इससे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों व आम लोगों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं मिल पा रही है।

भाजपा को सत्ता की फिक्र

धर्मशाला में भाजपा की चल रही कार्य समिति की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरुनी मामला है परंतु इन्हें लोगों का फिक्र न होकर केवल 2022 में फिर सत्ता में आने की फिक्र है परंतु लोग इन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर का दिखाएंगे।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कांगड़ा बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चेतन चंबियाल, जयङ्क्षसहपुर के जिला परिषद सदस्य संजय राणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.