Himachal Weather : मौसम ने फिर बदली करवट, मंडी में ओलावृष्टि; धर्मशाला में बारिश
Rain in Dharamshala and Mandi city धर्मशाला दोपहर बाद बादल छा गए व शाम के वक्त बारिश का दौर शुरू हो गया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 04:00 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। मंडी शहर में रविवार को दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। एकाएक बारिश के साथ ओले गिरने से शहर की सड़कें पानी से तर हो गई और कुछ देर के लिए रफ्तार थम गई। लोग ओलावृष्टि से बचने के लिए दुकानों में घुस गए। वहीं, धर्मशाला दोपहर बाद बादल छा गए व शाम के वक्त बारिश का दौर शुरू हो गया।
रविवार को सुबह से मौसम साथ था और धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद करीब सवा दो बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ साथ आसमान से ओले गिरने लगे। करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि होती रही। हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें