Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश के अधिकतर भागों में कल बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आगे मौसम

Himachal Weather Update मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 08:17 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 04:16 PM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश के अधिकतर भागों में कल बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आगे मौसम
Himachal Weather Update: प्रदेश के अधिकतर भागों में कल बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आगे मौसम

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। मौसम विभाग ने वीरवार को प्रदेशभर में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की थी, लेकिन मौसम ने तेवर बदल लिए। प्रदेश के अधिकतर भागों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ जगह बूंदाबांदी हुई व पहाड़ों पर हल्‍की बर्फबारी भी हुई। सुबह के समय ऊंचाई वाले इलाकों में हल्‍के हिमपात का दौर भी शुरू हो गया था। लेकिन बाद में मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। शुक्रवार को शिवरात्रि पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि शुक्रवार को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी है। कांगड़ा, मंडी, कुल्लू जिलों में इसका अधिक प्रभाव रह सकता है। शुक्रवार से तेज हवा का प्रभाव कम होगा। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे थे। कई स्थानों पर तेज हवा भी चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने जिला में सभी विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। लोगों को भी एडवायजरी जारी की थी। भारी बर्फबारी के अंदेशे के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की सख्‍त हिदायत दी गई थी। आपदा प्रबंधन की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया था। खैर, अब शुक्रवार के बाद मौसम साफ बताया जा रहा है।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

प्रदेश के दो स्थानों कल्पा व केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। जबकि शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोगों को ठंड का दोबारा सामना करना पड़ सकता है।

कहां, कितना रहा तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • केलंग, -4.1, 3.7
  • कल्पा, -1.0, 8.6
  • मनाली, 2.4, 16.8
  • सोलन, 4.0, 24.5
  • शिमला, 7.4, 17.9
  • चंबा, 6.8, 23.9
  • ऊना, 7.5, 28.4
  • धर्मशाला, 8.8, 17.6
  • हमीरपुर, 9.6, 25.8
  • मंडी, 10.2, 21.4
  • नाहन, 14.5, 22.0
  • बिलासपुर, 10.0, 25.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.