धर्मशाला में प्रशोत्तम नैहरिया वर्ष 2020 के सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही घोषित
धर्मशाला में एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के मलकीयत पठानिया को सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना लिया गया। एसोसिएशन ने 65 वर्षीय प्रशोत्तम नेहरिया को सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही 2020 का खिताब दिया।
धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला में एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के मलकीयत पठानिया को सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना लिया गया। एसोसिएशन की मैक्लोडगंज में हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप नैहरिया ने अपना एक साल पूरा होने पर एसोसिएशन की बैठक बुलाई थी, जिसमें सर्वसहमति से मलकीयत पठानिया को अध्यक्ष चुना गया।
अब मलकीयत पठानिया अपनी कार्यकारिणी का चयन आगामी समय में विचार विमर्श से करेंगे। एसोसिएशन ने 65 वर्षीय प्रशोत्तम नेहरिया को सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही 2020 का खिताब दिया। कुलदीप नैहरिया ने बताया कि प्रशोत्तम नैहरिया ने त्रियूंड, इलाका, इंद्रहार पास, भरमौर के पहाड़ों पर इस आयु में भी पर्वतारोहण किया है और ऐसे स्थानों तक भी पुहंचे हैं जहां पर भेड़ बकरियां चराने वाले चरवाहें अपनी भेड़ बकरियों को चरा रहे थे। उन्होंने चरवाहों के पास पहुंच कर उन्हें जरूरत का सामान भी उन तक पहुंचाया है। इसलिए एसोसिएशन के निर्णायक मंडल ने प्रशोत्तम नैहरिया को वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही घोषित किया है। उन्हें यह सम्मान एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष नैहरिया ने दिया। सुभाष नैहरिया ने बताया कि यह सम्मान पाकर वह काफी खुश हैं। युवा पीढ़ी को अपने पूर्वज व बुजुर्गों की देन को नहीं भूलना चाहिए। एडवेंचर होना चाहिए। एडवेंचर के लिए एसोसिएशन जो प्रयास कर रही है वह सराहनीय है।