जिला कुल्लू के शीशामाटी में पंजाब के युवक ने कर ली आत्महत्या, किराये के मकान में रहता था रोहित
Kullu Crime News कुल्लू जिले के शीशामाटी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान रोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी गुजराती कालोनी सुरजीत नगर जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह शीशामाटी में मोहर सिंह के मकान में किराये पर रहता था।
कुल्लू, संवाद सहयोगी। Kullu Crime News, कुल्लू जिले के शीशामाटी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान रोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी गुजराती कालोनी सुरजीत नगर जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह शीशामाटी में मोहर सिंह के मकान में किराये पर रहता था। वह यहां कबाड़ी का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध करने के बाद शव अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
पेड़ से गिरकर युवक घायल, नेरचौक रेफर
जोगेंद्रनगर। जोगेंद्रनगर में पेड़ से गिरने से एक युवक घायल हो गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल को रेफर किया गया है। घायल की पहचान राजकुमार निवासी झङ्क्षटगरी के रूप में हुई है जिसे शुक्रवार को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार के लिए लाया। युवक पेड़ से मवेशियों के लिए चारा निकाल रहा था। स्थानीय पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने कोटी पुल के समीप चरस सहित पकड़ी महिला
चंबा। चंबा पुलिस ने चरस तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला को 962 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। पुलिस की एक टीम द्वारा कोटी पुल के समीप नाका लगाया गया था। इसी बीच चरड़ा गांव निवासी एक महिला ठाकरी कोटी पुल की तरफ एक बैग लेकर पैदल चली आ रही थी। जब उसने सामने पुलिस की टीम को देखा तो घबरा गई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त महिला की तलाशी ली तो उसके बैग से 962 ग्राम चरस बरामद की। इसकी पुष्टि एसपी चंबा एस अरुल कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।