Move to Jagran APP

Go Back Kanhaiya : मंडी में लगे गो बैक कन्हैया के नारे, कांग्रेस व एबीवीपी में गहमागहमी

Go Back Kanhaiya कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार के मंडी आने पर गो बैक के नारे लगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें देशद्रोही बताते हुए नारेबाजी की। नारेबाजी बंद करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी में बहस हो गई।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 09:15 PM (IST)
Go Back Kanhaiya : मंडी में लगे गो बैक कन्हैया के नारे, कांग्रेस व एबीवीपी में गहमागहमी
मंडी शहर में कन्हैया कुमार का विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को समझाते विक्रमादित्य व युकां अध्यक्ष यदोपति ठाकुर। जागरण

मंडी, जागरण संवाददाता। Go Back Kanhaiya, कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार के मंडी आने पर गो बैक के नारे लगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें देशद्रोही बताते हुए नारेबाजी की। नारेबाजी बंद करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी में बहस हो गई। पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।

loksabha election banner

रविवार सायं होटल राजमहल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कन्हैया कुमार व वरिष्ठ नेता मंडी संसदीय उपचुनाव के संबंध में बैठक कर रहे थे। इस दौरान एबीवीपी मंडी कालेज की इकाई अध्यक्ष विशाल मंढोत्रा के नेतृत्व में जिला संयोजक गौरव अत्री, राहुल भंडारी, विशाल ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंच गए और कन्हैया कुमार गो बैक के नारे लगाने लगे। नारेबाजी के बीच कन्हैया व राजीव शुक्ला अपने वाहन में वहां से चले गए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी।

उन्हें समझाने के लिए पहले विधायक विक्रमादित्य ङ्क्षसह व युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बंद नहीं की। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने उन्हें समझाने लगे तो बहसबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर वे यहां से नहीं गए तो हालात बिगड़ सकते हैं। प्रकाश चौधरी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को नारेबाजी न करने के लिए चेताया। इससे खफा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर बैठ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया।

एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि होटल के बाहर विद्यार्थी परिषद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहसबाजी हुई थी, पुलिस ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.