विश्व हिंदू परिषद नेता बोले, अवैध रूप से बनी मस्जिदें हटा कब्जे छुड़ाए सरकार
राज्यों के भ्रमण पर निकले विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि हिमाचल में धड़ाधड़ मस्जिदें बनाई जा रही हैं।
पालमपुर, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि हिमाचल में आकर दूसरे राज्यों से अन्य समुदायों के लोग धर्मातरण को बढ़ावा दे रहे हैं। शांत प्रदेश में मस्जिदों का निर्माण हो रहा है। नाहन, सोलन, नालागढ़, बिलासपुर, रोहडू, नूरपुर, शिमला में योजनाबद्ध तरीके से मस्जिदें बनाकर सरकारी पर कब्जा किया जा रहा है। सोमवार को पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धर्मातरण अपराध है, मगर ईसाई मिशनरियां और मुस्लिम समुदाय के लोग धन का लालच देकर गरीबों को निशाना बना रहे हैं।
उन्होंने राज्य सरकार से अवैध मस्जिदों को तोड़कर कब्जा हटाने और दोषियों को सजा देने की मांग उठाई। कहा कि षड्यंत्र के तहत पालमपुर, कांगड़ा, रोहडू, रामपुर, शिमला, चंबा, ऊना सहित अन्य भागों में धर्मातरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मातरण के खिलाफ विहिप देश में जनजागरण अभियान चलाएगी। वहीं ¨हदू धर्म अपनाने वालों को स्वागत किया जाएगा। कई प्रदेशों के लोग पूर्वजों के वंशज में वापस आने को लेकर विहिप से संपर्क कर रहे हैं। परांडे ने कहा कि हिमाचल प्रवास के दौरान वह संगठन विस्तार को गति देंगे। विहिप ने देश में हित चिंतक अभियान (सदस्यता अभियान) का लक्ष्य 51 लाख रखा है। हिमाचल से भी 50 हजार हित चिंतक जोड़े जाएंगे। विहिप देश के 65 हजार गांवों तक पहुंचा है।
इसे एक लाख गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वर्तमान में विहिप के साथ 32 लाख लोग जुड़े हैं, इसमें साढे़ सात लाख महिलाएं शामिल हैं। परिषद के सहयोग 92 हजार से ज्यादा सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। हिमाचल में शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास आदि क्षेत्रों में नए सेवा कार्य प्रारंभ करने की योजना है। पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, केरल में आई बाढ़ व प्राकृतिक आपदा में भोजन सामग्री, कपडे़, रहने की अस्थाई व्यवस्था, चिकित्सा सहायता आदि का प्रबंध करने में विहिप में हजारों परिवारों के बेटे राहत कार्यो से जुटे हैं। इस मौके पर संघीय प्रचारक वीरेंद्र, विहिप के प्रदेश अध्यक्ष लेख राज राणा, राजेश व सुमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।