Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

नूरपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की बैठकमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले की निंदा की गई। भाजपा आइटी सेल जिला प्रभारी नूरपुर अंजलि शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे नड्डा पर हमला सोची समझी चाल थी।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 04:17 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
सुल्याली में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। जागरण

नूरपुर, संवाद सहयोगी : नूरपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की बैक रविवार को सुल्याली में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पलविंदर सहोत्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले की निंदा की गई। भाजपा आइटी सेल जिला प्रभारी नूरपुर अंजलि शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे नड्डा पर हमला सोची समझी चाल थी। भाजपा महिला मोर्चा ने घटना की निंदा करतें हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पलविंदर सहोत्रा ने कहा कि अगर किसी ओर राजनीतिक पार्टी या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पर हमला हुआ होता तो अब तक माहौल खराब हो चुका होता। भाजपा सहनशीलता वाली और सबका साथ सबका विकास की सोच रखती है। ममता अगर ईंट मारना जानती है तो हम उसका जवाब पत्थर से भी दे सकते हैं। पर हम ऐसा नहीं चाहते हैं। अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता सहनशीलता नहीं रखती है तो वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों को देख कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा ऐसे उल्टे-सीधे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जो कदापि सहन नही किए जाएंगे। इस मौके पर मंजू देवी, दर्शना देवी, आचल, रितिका, राजविंद्र, सिमी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, हिमाचल प्रदेश प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने पश्चिम बंगाल में नड्डा पर हुए कातिलाना हमले की ङ्क्षनदा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के पक्ष में है, इससे वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई है और अनाप शनाप बयानबाजी एवं गलत हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले को कोई रोक नहीं सकता और जाने वाले को कोई टोक नहीं सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.