Move to Jagran APP

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व हॉस्टल खोलने की तैयारी, इस दिन हो सकता है फैसला

Himachal Pradesh University Shimla हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व हॉस्टल को खोलने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन 20 या 22 फरवरी तक इसका फैसला ले सकता है। बुधवार को वार्षिक कोर्ट की बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष रिपोर्ट रखी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 01:44 PM (IST)
HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व हॉस्टल खोलने की तैयारी, इस दिन हो सकता है फैसला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व हॉस्टल को खोलने की तैयारी है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व हॉस्टल को खोलने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन 20 या 22 फरवरी तक इसका फैसला ले सकता है। बुधवार को वार्षिक कोर्ट की बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष रिपोर्ट रखी। राज्यपाल बैठक में कई सदस्यों के मौजूद न होने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि आंतरिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने सदस्यों को जवाबदेही और जिम्मेदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आय बढ़ाने, अनुसंधान व विकास पर जोर देना चाहिए।

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को ऊष्मायन केंद्र व स्टार्टअप स्थापित करना चाहिए और पेटेंट प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। विश्वविद्यालय की आय की तुलना में खर्चा अधिक है, जो अनुसंधान, नवाचार व नई परियोजनाओं के लिए कम गुंजाइश रखता है।

शिक्षा, रोजगार व सशक्तिकरण पर काम करने की जरूरत

राज्यपाल ने कहा कि हमें तीन प्रमुख तत्वों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। इनमें शिक्षा, रोजगार व सशक्तीकरण शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के वृत्तचित्र का विमोचन

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने पर वृत्तचित्र-एचपी यूनिवर्सिटी प्रेजेंट, पास्ट एंड फ्यूचर का विमोचन किया। बैठक में 2016-17 के वार्षिक खातों व 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने राज्यपाल को सम्मानित किया और पिछले वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से भी अवगत करवाया। बैठक का संचालन कुलसचिव सुनील शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.