Move to Jagran APP

कांग्रेस की पूनम ग्रोवर बनी सोलन नगर निगम की पहली महापौर

कांग्रेस की पूनम ग्रोवर सोलन नगर निगम की पहली महापौर चुनी गई हैें जबकि राजीव कौड़ा उप महापौर चुने गए हैैं। शुक्रवार को महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के नौ भाजपा के सात व एक निर्दलीय पार्षद भाग लेने पहुंचे।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 05:13 PM (IST)
कांग्रेस की पूनम ग्रोवर बनी सोलन नगर निगम की पहली महापौर
सोलन नगर निगम की महापौर पूनम ग्रोवर व उप महापौर राजीव कौड़ा समर्थकों के साथ। जागरण

सोलन, संवाद सहयोगी। कांग्रेस की पूनम ग्रोवर सोलन नगर निगम की पहली महापौर चुनी गई हैें जबकि राजीव कौड़ा उप महापौर चुने गए हैैं। शुक्रवार को महापौर व उपमहापौर के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात व एक निर्दलीय पार्षद भाग लेने पहुंचे। दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने नगर निगम सोलन के शेष आठ नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। कांग्रेस से महापौर पद के लिए वार्ड आठ से पार्षद पूनम ग्रोवर जबकि उपमहापौर के लिए वार्ड 14 से पार्षद राजीव कौड़ा ने नामांकन भरा। भाजपा ने महापौर पद के लिए वार्ड एक से निर्दलीय जीते व भाजपा से निष्कासित मनीष सोपाल जबकि उपमहापौर के लिए वार्ड नौ से जीते व पूर्व मनोनीत पार्षद रहे शैलेंद्र गुप्ता को उतारा। महापौर के निर्वाचन में पार्षद पूनम ग्रोवर को नौ व पार्षद मनीष कुमार को आठ मत पड़े। उपमहापौर के कांग्रेस पार्षद राजीव कुमार कौड़ा को नौ व भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता को आठ मत पड़े।

loksabha election banner

जनमत को तोड़ने में लगी रही भाजपा : राठौर

सोलन नगर निगम पर कब्जा करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस को जहां भी जनमत मिला, भाजपा उसको तोडऩे का काम करती है। सोलन नगर निगम में भी भाजपा नेताओं ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया और जब जनमत नहीं मिला तो कांग्रेस के पार्षदों को तोडऩे का काम करने में जुट गई। कांग्रेस के सभी पार्षद अंतिम समय तक एकजुट बने रहे। भाजपा इसको सेमीफाइनल कहती थी और हमने यह जीत लिया। अब 2022 में फाइनल भी कांग्रेस जीतेगी।

इस मौके पर चुनाव सहप्रभारी हर्षवर्धन चौहान, विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, केवल ङ्क्षसह पठानिया, सुरेंद्र सेठी, रामकुमार चौधरी, शिव कुमार ठाकुर, कुशल जेठी, राहुल ठाकुर, अमन सेठी, रोहित शर्मा, संजय अवस्थी आदि अनेकों मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.