भरमाड़ की पूनम बनी प्रधान
विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत सिद्धपुर घाड़ से पूनम देवी ने 400 वोट की बढ़त बना कर प्रधान पद की सीट पर जीत हासिल की। पूनम देवी आयु 26 साल युवा प्रधान बनी है। पूनम देवी ने स्नातक की पढ़ाई की है।
भरमाड़, जेएनएन। विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत सिद्धपुर घाड़ से पूनम देवी ने 400 वोट की बढ़त बना कर प्रधान पद की सीट पर जीत हासिल की। पूनम देवी आयु 26 साल युवा प्रधान बनी है। पूनम देवी ने स्नातक की पढ़ाई की है। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षा भी ग्रहण की है। पूनम देवी के परिवार में ससुर वार्ड मेंबर और एक बार उप प्रधान व दो बार प्रधान रह चुके हैं।
पूनम देवी ने वताया कि उनकी पंचायत में नौ वार्ड है और प्रत्येक वार्ड में एक समान विकास करवाया जाएगा और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। पंचायत वासियों ने मुझे भारी मतों से जिताया है, उनकी हर समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। यहां तक मेरी यह भी कोशिश रहेगी कि लड़ाई झगडे़ के मामले पुलिस थाना में जाने की बजाए पंचायत ही में हल करवा दी जाएं।