पौंग झील के आसपास से लिए पोल्ट्री के सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट, विदेशी परिंदों की मौत का सिलसिला जारी
Bird Flu Virus पौंग झील में बर्ड फ्लू का नया मामला कोई भी सामने नहीं आया है। चार जनवरी को 119 मुर्गों के नमूने जांच के लिए जालंधर व जालंधर से भोपाल भेजे गए थे। लेकिन अभी तक इनमें से किसी की भी रिपोर्ट नहीं आई है।
धर्मशाला, जेएनएन। पौंग झील में बर्ड फ्लू का नया मामला कोई भी सामने नहीं आया है। चार जनवरी को 119 मुर्गों के नमूने जांच के लिए जालंधर व जालंधर से भोपाल भेजे गए थे। लेकिन अभी तक इनमें से किसी की भी रिपोर्ट नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर सैंपल लिए गए मुर्गे स्वस्थ माने जा रहे हैं। इन मुर्गों में से किसी की मौत नहीं हुई है। ऐसे में मुर्गों के सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है, जबकि कोई नई मौत किसी मुर्गे की नहीं हुई है।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर संजीव धीमान ने बताया चार जनवरी को 119 मुर्गों के सैंपल जांच के लिए जालंधर व भोपाल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट अभी तक आना बाकी है। यह रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस बारे में भोपाल बात हो रही है। शिमला में उच्च अधिकारियों से भी बात हुई है। प्रांरभिक तौर पर जिन मुर्गों के सैंपल लिए हैं उनमें से किसी की मौत नहीं हुई है। इसलिए यह माना जा रहा है कि मुर्गों में फ्लू नहीं है। हालांकि 119 मुर्गों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
इसके अलावा पौंग झील में विदेशी परिंदों की मौत का सिलसिला जारी है। हालांकि मौत के रोजाना के आंकड़े में जरूर कमी आई है। 24 घंटे में 122 पक्षियों की मौत हुई है। अब तक कुल 4357 परिंदों की मौत हो चुकी है।