Move to Jagran APP

धर्मशाला में पुलिस भर्ती के लिए दिख रहा युवाओं में उत्‍साह, भर्ती का आज 13वां दिन, ठंड नहीं बन रही बाधा

जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज 13वां दिन है। मौसम काफी ठंडा है। युवाओं को भर्ती होने के लिए ठंडा मौसम भी बाधा नहीं बन रहा है।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 12:00 PM (IST)
धर्मशाला में पुलिस भर्ती के लिए दिख रहा युवाओं में उत्‍साह, भर्ती का आज 13वां दिन, ठंड नहीं बन रही बाधा
पुलिस मैदान धर्मशाला में पुलिस भर्ती का आज 13वां दिन है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज 13वां दिन है। मौसम काफी ठंडा है। युवाओं को भर्ती होने के लिए ठंडा मौसम भी बाधा नहीं बन रहा है। युवा सुबह ही भर्ती होने के लि मैदान में पुहंच रहे हैं। 12वें दिन 709 युवाओं ने ग्राउंड पास किया। कांगड़ा पुलिस ने 1500 उम्मीदवारों को बुलाया था, इसमें 1251 उम्मीदवार पहुंचे थे।

loksabha election banner

यहां 15 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके व 709 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके अलावा 537 युवा ग्राउंड की विभिन्न बाधाओं को पार नहीं कर पाए। इसमें लंबाई माप में 132, छाती के माप में 21, लंबी कूद में 87, ऊंची कूद में 242 व दौड़ में 40 अभ्यर्थी असफल हुए हैं तथा एक अभ्यर्थी अपनी इच्छा से शारीरिक क्षमता व दक्षता छोड़ कर चला गया।

अब तक यह युवक हुए मैदान में सफल

पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। जबकि 931 उम्मीदवार फेल रहे। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। जबकि 411 मैदान में फेल हुए । भर्ती के तीसरे दिन 689 ने मैदान पास किया जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। भर्ती के चौथे दिन 679 ने मैदान पास किया। पांचवें दिन 654 ने मैदान की बाधा को पार किया जबकि 524 पार नहीं कर पाए मैदान की बाधा। छठे दिन जबकि छठे दिन 524 भर्ती प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके, जबकि 697 ने ग्राउंड पास किया। सातवें दिन 702 युवा मैदान प्रक्रिया में सफल रहे तो 134 युवा बाहर हो गए।

पुलिस भर्ती के आठवें दिन 671 युवा पहली बाधा पार करने में सफल रहे हैं। भर्ती के नौंवे दिन 670 युवाओं ने ग्राउंड पास किया, जबकि 507 युवा ग्राउंड पास नहीं कर पाए। दसवें दिन 674 युवाओं ने ग्राउंड पास किया, जबकि 488 बाहर हो गए। ग्यारहवें दिन 623 परीक्षा में सफल हुए जबकि 530 असफल रहे।

बोले, पुलिस अधीक्षक ड्रोन से रखी जा रही नजर

जिला पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा में चल रही भर्ती में ड्रोन व 11सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। यहां पुलिस कांस्टेबल के 293 पद हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 व पुरुष चालक के 20 पद हैं। इन पदों के लिए विभाग के पास 49 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष कांस्टेबल के लिए 36 हजार 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष चालक पद के लिए 1377, जबकि महिला कांस्टेबल पदों के लिए 11 हजार 756 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.