Move to Jagran APP

राजगढ़ के पजोता में 5 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर लगाने के लिए प्रदेश भर में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की पजोता पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति से 5 ग्राम अफीम बरामद की है।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:15 AM (IST)
राजगढ़ के पजोता में 5 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
पजोता पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति से 5 ग्राम अफीम बरामद की है।

नाहन, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर लगाने के लिए प्रदेश भर में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की पजोता पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति से 5 ग्राम अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पजोता पुलिस चौकी टीम ने करेईनाला के पास जोगिंदर सिंह को जांच के लिए रोका, तो पुलिस टीम को उसके उसके पास 5 ग्राम अफीम मिली। जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 25 हजार रुपये है।

loksabha election banner

राजगढ़ पुलिस ने आरोपी जोगिंदर सिंह पुत्र पलक राम उर्फ़ पलकिया ग्राम वा डाकघर सेर जगास तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर आयु 45 वर्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद गहन पूछताछ की जाएगी कि उसने यह अफीम कहां से लाई थी। क्या उसने कहीं क्षेत्र में अफीम के पौधे उगाए हैं या किसी से खरीद कर लाया था। विगत वर्ष पजोता क्षेत्र में राजगढ़ पुलिस द्वारा छापेमारी कर करीब 2000 अफीम के पौधे नष्ट किए गए थे। उधर राजगढ़ के डीएसपी भीषम ठाकुर ने अफीम पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.