अजनोली विवाहिता मौत मामला: पति व सास-ससुर के बाद ननद भी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
जिला ऊना के गांव अजनोली में विवाहिता के नग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर के बाद ननद को भी गिरफ़तार करि लया है।
ऊना, जेएनएन। जिला ऊना के गांव अजनोली में विवाहिता के नग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर के बाद ननद को भी गिरफ़तार करि लया है। बीते कल विवाहिता का शव पेड़ पर झूलता हुआ मिला था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने विवाहिता की ननद को भी पकड़ लिया।
मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर ऊना पुलिस ने मृतका के पति जतिंद्रपाल सिंह, ससुर धन्ना सिंह, सास शारदा देवी और ननद को गिरफ्तार किया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया मामले की गहनता से जांच करने के लिए एसएचओ सदर दर्शन सिंह को निर्देश दिए गए हैं। विवाहिता ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या करके शव को बाद में लटकाया गया है, इसकी छानबीन की जा रही है।
ऊना शहर के साथ लगते अजनोली गांव की विवाहिता का शव लोगों ने रविवार देर रात को घर के पास पेड़ पर नग्न अवस्था में लटका हुआ देखा। इसके बाद किसी व्यक्ति ने सदर पुलिस थाना को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद एसएचओ दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को गांव के लोगों के सहयोग से पेड़ से नीचे उतारा। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा। मृतका के कपड़े पास ही झाडिय़ों से बरामद किए गए हैं। जबकि वह अपने ही दुपट्टे से बने फंदे पर झूल रही थी।
मृतका के परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर मामले को संगीन बना दिया है। अब इस महिला ने आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या हुई, इसकी जांच की जा रही है। मृतका के भाई अजय कुमार निवासी पंजावर ने पति जतिंद्र पाल सिंह, ससुर धन्ना सिंह और सास शारदा देवी के खिलाफ उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था।